हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रदेश सरकार में नवनियुक्त हुए तीन दर्जाधारियों का भव्य स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ जयपाल चौहान और जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का अभिनंदन किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने इस अवसर पर कहा कि इन नियुक्तियों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक आसानी से पहुंचेगा और पार्टी संगठन और मजबूत होगा।
शनिवार को वेद मंदिर आश्रम हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं ओमप्रकाश जमदग्नि का जिले भर से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। वरिष्ठ नेताओं को यह सम्मान मिलना निश्चित रूप से सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
नवनियुक्त दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं ओमप्रकाश जमदग्नि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास जताया है, वे उसी के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, संजय सहगल, लव शर्मा, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, सुशील राठी, प्रमोद शर्मा, कमल जौरा, धर्मपाल चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, सत्यकुमार चौधरी, बृजमोहन पोखरियाल, अनिल अरोड़ा, श्रवण चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, पार्षद अनुज सिंह, अभिनव चौहान, राजकुमार अरोड़ा, राजीव भट्ट, शांतनु पाराशर, कुंवर बाली, दीपांशु शर्मा, नवजोत वालिया, मोहम्मद सफी लोढा, सतविंदर सिंह, गुरबाज सिंह, सचिन शर्मा, गुरबाज सिंह, आयुष, सचिन चौहान, राजेंद्र चौधरी, रमेश चंद, दीपचंद, अजय शर्मा, अंकित शर्मा, सुशांत, अमित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *